1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 3 महीनों से इस तरह से कम करें बेली फैट

3 महीनों से इस तरह से कम करें बेली फैट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2019 08:52 am IST,  Updated : Jan 08, 2019 08:54 am IST

कुछ तरीकों की मदद से 3 महीनों में बेली फैट कम किया जा सकता है।

Belly Fat- India TV Hindi
Belly Fat

बेली फैट आपके शरीर के आकार को खराब कर देता है। बेली फैट को कम करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बेली फैट आपके शरीर के आकार को खराब कर देता है। बेली फैट को कम करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक्सरसाइज, योग, डाइटिंग सभी करने के बाद ही आप बेली फैट कम कर पाते हैं। एक्सरसाइज के साथ आपको कुछ तरीके अपनाने होते हैं। डाइट के साथ आपको अपने रुटीन में भी कई बदलाव करने की जरुरत होती है। फैट बर्न करने के लिए आप कुछ फू़ड्स का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप मेहनत करें तो सिर्फ 3 महीने में आसानी से बेली फैट कम किया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि 3 महीने में बेली फैट कैसे कम करें।

पानी पिएं:

पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके मेटाबॉल्जिम को बेहतर बनाता है जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसके साथ पानी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है।

एक्सरसाइज करें:
फैट बर्न करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। यह आपकी कोर मसल्स को मजबूती प्रदान करता है जिससे बेली फैट बर्न करने में मदद मिलती है। बेली फैट बर्न करने के लिए रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए।

फाइबरयुक्त फूड्स और फल खाएं:
फाइबरयुक्त फल और फूड खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख भी नहीं लगती है। जिसकी वजह से आप ज्यादा कैलोरी का सेवन करने से बच जाते हैं और आपका बेली फैट नहीं बढ़ता है। 

चीनी कम खाएं:
अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से आपके शरीर में फैट इकट्ठा होता जाता है। जिसकी वजह से आपका बेली फैट भी काफी बढ़ जाता है। अगर आप अपना बेली फैट कम करना चाहते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो चीनी का सेवन कम मात्रा में करें।

Also Read:

किचन में कभी न करें इन कुकवेयर्स का इस्तेमाल, हो सकता है जानलेवा साथ ही जानें कौन से है बेस्ट कुकवेयर्स

सर्दियों में सुबह-सुबह दूध के साथ खाएं 2-3 खजूर, अस्मथा, दिल की बीमारी सहित ये बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल