1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीरियड्स के समय सैनेटरी नैपकीन और टैम्पॉन की जगह करें Menstrual Cups का यूज, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

पीरियड्स के समय सैनेटरी नैपकीन और टैम्पॉन की जगह करें Menstrual Cups का यूज, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2017 12:21 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 01:23 pm IST

सैनिटरी नैपकिन्स को लेकर आप आए दिन कई तरह की न्यूज पढ़ रहे होंगे। इससे जुड़ी आपको एक और खास बात बताने जा रहे हैं कि सैनिटरी नैपकिन्स से ज्यादा इन दिनों एक और चीज चलन में है और वह है 'मेंस्ट्रुअल कप्स'।

cup
cup

कैसे करना है इस्तेमाल

मेंस्ट्रुअल कप्स को पहले सी-शेप में फोल्ड करें और फिर वजाइना में इन्सर्ट कर लें. इसे लगाते ही ये अपने आप वजाइना की बाहरी लेयर में फिट हो जाएगा। यानी ये आपके वजाइना को पूरी तरह सील कर देगा। इसे लगाने के बाद हल्का घुमाकर देखें कि ये अच्छे से लगा है या नहीं। इसे 12 घंटे तक चेंज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

क्या होगा फायदा
सैनिटरी नैपकिन और टैम्पॉन में लगा ब्लड लंबे समय तक आपके वजाइना के आप-पास लगा रहता है, लेकिन मेंस्ट्रुअल कप्स में नहीं होता। इसमें ब्लड कप में इकठ्ठा होता रहता है, जिस वजह से कभी भी TSS (टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम) नहीं होता. ये एक रेयर बैक्टिरियल बीमारी है जो लंबे समय तक गीले नैपकीन और टैम्पॉन को इस्तेमाल करने से होती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल