1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 14 साल का मीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का, सर्जरी के बाद घटा इतना वजन

14 साल का मीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का, सर्जरी के बाद घटा इतना वजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 01:20 pm IST

आपने ऐसे कई आर्टकिल पढ़े होंगे यह है दुनिया का सबसे मोटा आदमी या औरत लेकिन आज हम आपको दुनिया का सबसे यंग या यूं कहे दुनिया का सबसे मोटा लड़का के बारे में बताएंगे जिसने अपने वजन की वजह से एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

मीहिर जैन 237 Kg वजन से बना...- India TV Hindi
मीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: आपने ऐसे कई आर्टकिल पढ़े होंगे यह है दुनिया का सबसे मोटा आदमी या औरत लेकिन आज हम आपको दुनिया का सबसे यंग या यूं कहे दुनिया का सबसे मोटा लड़का के बारे में बताएंगे जिसने अपने वजन की वजह से एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले मीहिर जैन दुनिया के सबसे मोटे युवा हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के रहने वाले मीहिर जैन ने कुछ दिन पहले ही 'गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी' करवाई है।

Related Stories

मीहिर दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले अपनी बढ़ती वजन से परेशान होकर उन्होंने सर्जरी कराई। जबकी मीहिर ने जब जन्म लिया था तब उनका वजन नॉर्मल बच्चों की तरह 2.5 किलो ही था। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उनका वजन तेजी भी बढ़ने लगा। जब वह केवल 5 साल के थे तो उनका वजन 50 से 60 किलो था। और जब वह 14 के हुए तो उनका वजन बढ़कर 237 किलो हो गया। जब अपनी बढ़ते हुए वजन को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

डॉक्टर प्रदीप चौबे तो मीहिर का इलाज कर रहे हैं उन्होंने 'वेब पॉर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया" को दिए इंटरव्यू में कहा कि मीहिर दुनिया का सबसे मोटा युवा है। और यह पहला युवा है जिसने 'गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी' करवाई। डॉक्टर ने कहा कि जब मीहिर को मैंने पहली बार देखा तो मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं था कि यह सर्जरी सक्सेस होगा।

मीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का
Image Source : PTIमीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का

वहीं दूसरी तरफ मीहिर की मां ने कहा कि हमारे परिवार में सभी लोगों का वजन बढ़ा है इसलिए हमने मीहिर के बढ़ने हुए वजन को शुरुआत में ज्यादा सीरियस नहीं लिया। लेकिन जब उसके बढ़ते वजन की वजह से चल नहीं पा रहा था और जिसकी वजह से क्लास 1 और 2 में हमनें इसका स्कूल जाना बंद करवा दिया और इसे घर पर ही पढ़ाने लगे। मीहिर जब पैदा हुआ था तो उसका वजन 2.5 किलो था लेकिन धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ता चला गया।

मीहिर की मां पूजा जैन ने बताया, हमारे परिवार में अधिकतर लोग मोटे हैं इसलिए हमने तब इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन एक वक्त आया जब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। उसने क्लास -2 की पढ़ाई के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया और मुझे उसे घर पर ही पढ़ाना पढ़ा। जिसके बाद उसे घर पर ही रहना पड़ा और वो घर पर हमेसा लेटा रहता था, उसे चलने फिरने में काफी दिक्कत होती थी। 

मीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का
Image Source : PTIमीहिर जैन 237 Kg वजन से बना दुनिया का सबसे मोटा लड़का

एक वेजेटेरियन फैमिली में पले-बढ़े मिहिर की डेली डाइट में फ्राइड आलू और वेजिटेबल कटलेट, चावल, आइसक्रीम, दूध और ड्रिक्स शामिल होती थीं। मीहिर की मां मानती हैं कि उसके यहां तक पहुंचने में उसकी फ्राइड फूड के लिए दीवानगी का ही हाथ है। दवाइयां के बाद उसकी हालत और खराब हो गई।

मीहिर ने कहा, डॉक्टरों ने मुझसे जो कहा, मैं उसे करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध था। जब मैंने थोड़ा सा वजन घटाया तो मैं और ज्यादा प्रतिबद्ध हो गया। मुझे सर्जरी से भी डर नहीं लग रहा था। ठीक होने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, मैं करूंगा।

मीहिर की गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी अप्रैल में हुई और उसके बाद से वह सूप और हल्का खाना ही खा रहा है। मीहिर कहता है, "अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, पहले मुझे बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगा था। बहुत सारी दिक्कतें थीं लेकिन अब मेरा गुस्सा शांत होने लगा है। मैं रोजमर्रा के काम भी खुद से नहीं कर पाता था लेकिन मैं खुद को समझाता था- परेशान मत हो, एक दिन तुम जरूर करोगे। वह एक दिन अब आ गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल