1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बौना नाम से पाना है निजात, तो रोज करें ये योगासन

बौना नाम से पाना है निजात, तो रोज करें ये योगासन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2016 09:29 am IST,  Updated : Apr 08, 2016 10:09 am IST

अगर आप चाहते है कि आपकी भी हाइट अधिक हो तो इन योगासनों को करके आप इस समस्या से निजात पा सकती है। जानि इन योगासनों के बारें में।

भुजंगासन
भुजंगासन

भुजंगासन
भुजंग जिसे इंग्लिश में कोबरा कहा जाता है क्योंकि इससे एक फन फैलाएं सांप जैसा पोज बनता है। इसलिए इसका नाम भुजंगासन रखा गया है। इसके लिए आप पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनो हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं लेकिन कोहनी आपकी मुड़ी होनी चाहिए।

हथेली खुली और जमीन पर फैली हो। अब बाकी के शरीर के हिस्से को बिना हिलाए- डुलाएं चेहरे को बिल्कुल ऊपर की तरफ रखें। कुछ समय के लिए इस स्थिति में रहें। इस आसन से आपकी मांसपेशियो के लिए काफी फायदेमंद है।

शीर्षासन
इस आसन को करने के लिए अपने दोनो घुटने जमीन पर टिकाते हुए फिर कोहनियां जमीन पर टिकाएं। इसके बाद हाथो की अंगुलियों को आपस में मिलाकर ग्रिप बनाएं तब सिर को ग्रिप बनी हथेलियों के पास भूमि पर टिका दें। इससे सिर को सहारा मिलेगा। फिर घुटनो को जमीन से ऊपर पैरो को लम्बा कर लें। फिर धीरे-धीरे पंजे पंजे टिके दोनो पैरो को पंजे के बल चलते हुए शरीर के करीब अर्थात माथे के नजदीक ले आते है।

इसके बाद फिर पैरो को घुटनो के साथ मोड़ते हूए उन्हे धीरे से ऊपर उठाते हुए सीधा कर देते है तथा पूर्ण रूप से सिर के बल शरीर को टिका लेते है। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद पुन: उसी अवस्था में आने के लिए पहले पैर घुटनो से मोड़ते हुए पंजो को भूमि पर रख देते है। फिर माथे को भूमि पर टिका कर कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद सिर को भूमि से उठाते हुए वज्रासन में बैठकर पूर्व स्थिति में आ जाएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल