1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करें ये 4 योगासन और पाएं लंबा कद

करें ये 4 योगासन और पाएं लंबा कद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2016 12:09 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 12:10 pm IST

अगर आप हर उपाय अपनाकर थक गए है फिर भी आपकी हाइट नहीं बढ़ रही हैं, तो आप इन योगासनों को ट्राई करें। जिससे आपकी हाइट को बढ़ेगी ही साथ ही आपकी शरीर हेल्दी और स्फूर्ति भरा रहेगा। जानिए इन योगासनों के बारें में।

shiraasana
shiraasana

इन योगासनों को करने से आपका कद तो बढेगा ही साथ में आपको अच्छी हेल्थ भी मिलेगी। जिससे आपको हर तरह की बीमारियों से दूर रहेगे। जानिए इन योगासनों के बारें में।

शीर्षासन

इस आसन को करने के लिए अपने दोनो घुटने जमीन पर टिकाते हुए फिर कोहनियां जमीन पर टिकाएं। इसके बाद हाथो की अंगुलियों को आपस में मिलाकर ग्रिप बनाएं तब सिर को ग्रिप बनी हथेलियों के पास भूमि पर टिका दें। इससे सिर को सहारा मिलेगा। फिर घुटनो को जमीन से ऊपर पैरो को लम्बा कर लें। फिर धीरे-धीरे दोनो पैरो को पंजे के बल चलते हुए शरीर के करीब यानी माथे के नजदीक ले आते है।

इसके बाद फिर पैरो को घुटनों के साथ मोड़ते हुए उन्हे धीरे से ऊपर उठाते हुए सीधा कर देते है तथा पूर्ण रूप से सिर के बल शरीर को टिका लेते है। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद पुन: उसी अवस्था में आने के लिए पहले पैर घुटनो से मोड़ते हुए पंजो को भूमि पर रख देते है। फिर माथे को भूमि पर टिका कर कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद सिर को भूमि से उठाते हुए वज्रासन में बैठकर पूर्व स्थिति में आ जाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े योगासनों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल