1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तेजी से घटाना है वजन तो करें योगिलाटे, जानिए क्या है ये Yogalates

तेजी से घटाना है वजन तो करें योगिलाटे, जानिए क्या है ये Yogalates

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 06:46 pm IST

आज के समय में हर कोई मोटापा की समस्या से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए वह न जाने क्या-क्या ट्रिक्स अपनाता है। अगर आप भी कमर की चर्बी से हमेशा के लिए निजात पाना चाहते है तो आज से ही योगिलाटे करना शुरु कर दें। जानिए क्या है ये कैसे करना होगा अच्छा।

yogaalate- India TV Hindi
yogaalate

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर कोई मोटापा की समस्या से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए वह न जाने क्या-क्या ट्रिक्स अपनाता है। अगर आप भी कमर की चर्बी से हमेशा के लिए निजात पाना चाहते है तो आज से ही योगिलाटे करना शुरु कर दें। जानिए क्या है ये कैसे करना होगा अच्छा।

क्या है योगिलाटे

योगिलाटे आधुनिक पिलाटे और प्राचीन योग का मिक्चर है। जिम में कई तरह की एक्सरसाइज को शामिल किया गया है। इसकी शुरुआत साल 1997 में सर्टिपाइड पिलाटे इस्ट्रक्टर और योग गुरु जोनाथन उर्ला से शुरु किया था।

योगिलाटे आके शरीर की कैलोरी को बर्न करता है। इसके साथ ही शारीरिक रुप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रुप से भी मजबूत बनाता है।

इसमें थोड़े एक्सरसाइज और मेडिटेशन होता है। जिसकी शुरुआत में बेसिक फ्लोर एक्सरसाइजेज कराई जाती है।

घंटा के अनुसार कैलोरी बर्न
योगिलाटे करने से एक घंटे में 175 से 250 कैलोरी बर्न होती है। वह एंडवास में 450 कैलोरी बर्न हो जाती है।

लाभ
योगिलाटे करने से शारीरिक शक्त बढ़ाने के साथ-साथ एनर्जा से भरपूर और शरीर को लचीला बना देता है। इसके साथ ही एकाग्रता बढ़ाने में ममद करता है। मांस पेशियों को मजबूत, मोटापा से निजात, तनाव को कम करना, नर्वस सिस्टम को ठीक रखना, शरीर को टोन करने में मदद करता है।

क्या कहते है एक्सपर्ट
इसके बारें में फिटनेस एक्सपर्ट कहते है कि यह हर उम्र के व्यक्तियों के लिए सही है। आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो, आप इसे आराम से 30-40 मिनट तक कर सकती हैं यह एथलिट्स, स्वीमर्स, रनर्स जैसे खिलाडि़यों के साथ ही आम व्यक्तियों के लिए भी उपयुक्त है।

 

अगली स्लाइड में पढ़ें और बातें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल