1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 नवंबर 2018 राशिफल: रविवार को लग रहा है मूल नक्षत्र, इन 4 राशियों को पड़ सकता है भारी

11 नवंबर 2018 राशिफल: रविवार को लग रहा है मूल नक्षत्र, इन 4 राशियों को पड़ सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 06:16 pm IST

11 November 2018 Horoscope: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। रविवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र में सपकर्मा योग बन रहा है। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 11 November 2018
Horoscope 11 November 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।  शॉपिंग के बाद मूवी का प्लान भी बन सकता है। आपका कोई जरूरी काम अटक भी सकता है। आज मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पायेगा, धैर्य और संयम से काम लें।  जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपको खुशी महसूस होगी।

कन्या राशि
आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको करियर में बेहतरी के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो और भी बेहतर परिणाम हासिल होगा। इस राशि के छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। भगवान को फूल चढ़ाएं, आपके सारे काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल