1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 नवंबर 2018 राशिफल: रविवार को लग रहा है मूल नक्षत्र, इन 4 राशियों को पड़ सकता है भारी

11 नवंबर 2018 राशिफल: रविवार को लग रहा है मूल नक्षत्र, इन 4 राशियों को पड़ सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 06:16 pm IST

11 November 2018 Horoscope: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। रविवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र में सपकर्मा योग बन रहा है। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 11 November 2018
Horoscope 11 November 2018

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा।  आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका फायदा जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ मिलेंगे। इस राशि के छात्रों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में अच्छे बदलाव का अवसर प्राप्त होगा। आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज किसी काम के पूरा होने से आप काफी खुश दिखाई देंगे।  मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। वहां कुछ दान-पुण्य भी कर सकते हैं। आज रिश्तों में बहसबाजी से बचें, उलझनें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है।आज दूसरों की सलाह पर भरोसा करने से पहले खुद भी सारी चीज़े अच्छे से समझ लें।  शिव चालीसा का पाठ करें, आपका दिन अनुकूल रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल