1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 11:48 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज रात 10 बजकर 01 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं।

horoscope 2018
horoscope 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है । आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है । हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है । जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं । आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं । साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

कर्क राशि - आज आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं । आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है । आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं । ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है । आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं । माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल