1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 11:48 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज रात 10 बजकर 01 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं।

horoscope 2019
horoscope 2019

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे । आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है । किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है । मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। 

कन्या राशि - आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी । दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मंदिर में नारियल भेंट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल