1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 11:48 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज रात 10 बजकर 01 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं।

horoscope 2019
horoscope 2019

धनु राशि - आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा । घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी । इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है । थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है । महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा । किसी ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । 

मकर राशि - आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं । आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है । पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है । ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है । इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल