1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी राशिफल: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 11:48 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज रात 10 बजकर 01 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं।

horoscope 2019
horoscope 2019

तुला राशि - आज आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा । पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए । किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं । घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा।कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। चिड़ियों को सतनाज  खिलाएं, आपका काम आसानी से पूरा होगा। 

वृश्चिक राशि - आज इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी । आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं।अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं । जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है । किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है । मंदिर जाकर माथा टेकें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल