1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 06:43 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 10:01 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं, आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ - राशि वालों आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजाद अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरुरत पड़ सकती है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे। बेल पत्र पर ऊँ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा। 

मीन- राशि वालों आप आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं । अपने विचारों को मूर्त रूप देने में आप कामयाब रहेंगे । आज हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा । लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। आपका सारा ध्यान उसी तरफ रहेगा। सूर्य देवता को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।