1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 06:43 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 10:01 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं, आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह- राशि वालों आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें, वरना बिजनेस में कम मुनाफा होने के संकेत बन रहे हैं। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आपको सांस या हृदय से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। ऑफिस में आपको काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवायें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी। 

कन्या राशि- वालों आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ायें, खुशियां बनी रहेगीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।