1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 06:43 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 10:01 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं, आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं, आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। शुक्र के मीन राशि में गोचर से बाकी राशियों पर भी असर देखने को मिलेंगे। अतः 10 मई तक शुक्र के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा, शुक्राचार्य  आपके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। 

मेष-  राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरु हुयी है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यक्ता है । भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा। भगवान शिव को प्रणाम पूजा करें, आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।

वृष- राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं।  आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी । आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। श्री हरि का ध्यान करें, अपको तरक्की मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।