1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 06:43 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 10:01 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं, आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला- राशि वालों आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर होगा। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए, उन्हें पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। श्री विष्णु के मंदिर में देशी घी का एक दीपक जलायें, परेशानियों से बचे रहेंगे। blue- 4

वृश्चिक राशि- राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार भी आ सकता है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।  जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।