1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 अप्रैल राशिफल: सोमवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 06:43 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 10:01 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और बता दूं, आज देर रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन- राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा । प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुयी है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। red 2

कर्क- राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा । मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, दिन अच्छा गुजरेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।