1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि वाले लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, मां लक्ष्मी की करें आरती

18 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि वाले लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, मां लक्ष्मी की करें आरती

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 06:58 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 18 सितम्बर की सुबह 06:47 तक

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा । बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ कोई काम करेंगे, तो काम समय से पूरा हो जाएगा ।  जीवनसाथी के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएंगे, साथ घर में खुशी का माहौल बनेगा । नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा । सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा । 

मीन राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है । कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । आज आप जो भी अच्छा काम करेंगे, उसका दूसरे लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।  परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं । मन्दिर में घी का दीपक जलाएं, सभी दुःख जल्द ही दूर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल