1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों को पार्टनर से मिल सकता है गिफ्ट, शिव चालीसा का करें पाठ

20 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशियों को पार्टनर से मिल सकता है गिफ्ट, शिव चालीसा का करें पाठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 04:40 pm IST

 आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 19 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। वहीं सूर्य सुबह 06:510 पर सूर्यदेव मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगे और 30 अगस्त को पूरा दिन पार करके देर रात 02:53 तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। शनिवार होने के साथ यायीजयद योग आज ये योग रात 01:01 से कल पूरे दिन तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे । आज आपका  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  करियर में तरक्की की संभावनाएं बन सकती हैं ,आपकी कोशिशें रंग ला सकती हैं । इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज लाभ हो सकता है । अगर आज आप अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं । जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपको सफलता जरुर मिलेगी। 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । आज आप किसी नये काम को नये तरीके से करने की कोशिश करेंगे ।  मित्रों का सहयोग मिलेगा । आज मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे । आज मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे । आज कुछ रोचक और नए अनुभव मिलेंगे । मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल