1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2019 06:57 pm IST,  Updated : May 21, 2019 06:57 pm IST

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त लग रहा है। जो कि सुबह 11:45 से दोपहर 12:22 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

Horoscope 22 may2019
Horoscope 22 may2019

कुंभ राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा, जिससे आप  राहत महसूस करेंगे। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल