1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 अक्टूबर राशिफल: पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहा है राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

31 अक्टूबर राशिफल: पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहा है राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 30, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 07:09 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है, लेकिन सप्तमी तिथि आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी लग जायेगी। इसके साथ ही पुष्य नत्रक्ष के साथ राजयोग बन रहा है। जिससे हर राशि के जातकों की किस्मत साथ देगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 October 2018
Horoscope 31 October 2018

सिंह राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उन पर ध्यान बनाये रखने से आपके काम बनेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।  आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।  आज किसी चीज के बारे में ज्यादा चिंता न करें। समय के साथ सब अच्छा होगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी राज की बातें किसी से शेयर न करें। मंदिर में घी दान करें, आपका दिन अच्छा जाएगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किस्मत आपके साथ है। समाज में आपका सम्मान और रूतबा बढ़ेगा। आज होने वाली कोई खास बातचीत आपके भविष्य को प्रभावित करेगी। करियर में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी सेहत में सुधार आएगा।आज धर्म कर्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आज बड़े लोगों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।  हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके मन को शांति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल