1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 02:44 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सरकारी नौकरी होने के योग बन रहे हैं । आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोगमिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा। मछलियों को दाना खिलाएं, आपके काम समय से पूरे होंगे ।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा । शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आइियाज़ आते रहेंगे । जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है । मां लक्ष्मी की पूजा करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल