1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 02:44 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

धनु राशि
वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है । जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। बी-कॉम के स्टूडेंट्स को कोई रोजगार मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे। सुबह पूजा के बाद गंगाजल पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करनेवाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है।
किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पंहुचा सकती है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज़ भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल