1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 02:44 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं । आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। गाय को रोटी खिलायें, दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा । आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। बायोलॉजी के छात्र का मन पढ़ाई में लगेगा । ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। मन्दिर में दूध का पैकेट दान करें, बिजनेस में तरक्की होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल