1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

8 जुलाई राशिफल: सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों की चमक जाएगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 02:44 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के
लिये जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने का योग बन रहा है । आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरुरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं , स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके कार्य जरुर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मन्दिर में फल दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल