धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है| हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत होता है। अतः आज प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।
Related Stories
आज त्रयोदशी तिथि रात 10:45 पर समाप्त होगी और उसके तुरंत बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी। जब कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी तिथि रात के समय होती है, तो उस दिन मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। अतः आज रात के समय चतुर्दशी होने के कारण मास शिवरात्रि व्रत भी आज ही है। (प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि व्रत एक ही दिन, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा तो होगी हर इच्छा पूरी )
गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। यायीजयद औक सर्वार्थ सिद्ध नामक ये योग कुछ राशियों की किस्मत खोल देगे। जहां यायीजयद योग सुबह 08:24 से रात 10:45 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 08:25 से 10:47 तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। इस राशि की अविवाहितों के लिये विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं । आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।। शिव चालीसा का पाठ करें, सब अच्छा होगा। (कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सावन माह की शिवरात्रि के दिन करें यह उपाय, मिलेगा दोगुना फल )
वृष राशि
आज आपको किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। महिला मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिल सकती है। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में