1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अक्टूबर: इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र

राशिफल 1 अक्टूबर: इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 04:03 pm IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। सप्तमी तिथि का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को महान यज्ञों के बराबर पुण्यफल मिलता है और वह श्रेष्ठ विचारों का धनी होता है।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचे रहें ।  प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है । छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं । पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है । निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है । कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतरीन गुजरेगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । अधूरे काम पूरे हो जायेंगे । खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है । आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं । सहयोगियों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी । प्रेम-प्रसंग में भी सफलता मिल सकती है। लवमेट के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आज पार्टनर से कोई नई बात आप सीख सकते हैं । सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, संबंध मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल