1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अक्टूबर: इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र

राशिफल 1 अक्टूबर: इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 04:03 pm IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। सप्तमी तिथि का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को महान यज्ञों के बराबर पुण्यफल मिलता है और वह श्रेष्ठ विचारों का धनी होता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस राशि की महिलाएँ अगर किसी पार्टी में जा रही हैं, तो अपने सामान के प्रति सतर्क रहें । दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे । शाम को माइंड फ्रेस करने के लिए किसी दोस्त के घर जायेंगे । दैनिक कामों में फायदा होगा । कारोबार या नौकरी में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा । मन्दिर में जाकर कुछ समय बिताएं, सभी काम आपके मन मुताबिक होंगे ।

मीन राशि - आज किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। उनके मन में आपके लिये आदर-सम्मान बढ़ेगा। आज बच्चों से कोई खुशखबरी मिल सकती है । पार्टनर आपकी हर बात को अच्छे से समझेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपने किसी काम में उनकी सलाह भी ले सकते हैं।  आज आपकी बहुत-सी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपने माथे पर हल्दी का टीका लगाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल