1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 अक्टूबर: इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र

राशिफल 1 अक्टूबर: इन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, भगवान शिव को चढ़ाएं बेलपत्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 04:03 pm IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। सप्तमी तिथि का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को महान यज्ञों के बराबर पुण्यफल मिलता है और वह श्रेष्ठ विचारों का धनी होता है।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा । आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी । नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे । आज आपको समय पर दूसरों की मदद मिल सकती है । दही खाकर घर से निकलें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि - आज आपका पूरा दिन बिजी रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हें उठाने में संकोच कर सकते हैं । आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं। मेहनत करते रहें, आपकी कोशिशें जरूर लाएंगी। बड़े भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। मंदिर में मिठाई का दान करें, आपको खुशियां जरूर मिलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल