1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 जून 2021: मेष राशि के जातकों की आमदनी में होगी बरकत, वहीं ये लोग ले सकते हैं बड़ा फैसला

राशिफल 13 जून 2021: मेष राशि के जातकों की आमदनी में होगी बरकत, वहीं ये लोग ले सकते हैं बड़ा फैसला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 06:06 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा, साथ ही ये भी जानिए कि आप अपना दिन कैसे और बेहतर बना सकते हैं।

राशिफल 13 जून 2021- India TV Hindi
राशिफल 13 जून 2021 Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग शुरू हो जायेगा, जो कल सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। साथ ही शाम 7 बजकर 1 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। रम्भा तृतीया व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा, साथ ही ये भी जानिए कि आप अपना दिन कैसे और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि 

दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम में सीनीयर आपकी मदद करेंगे। काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आमदनी में बरकत होगी।

वृष राशि
आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कामकाज में नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा।  इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी को उधार देने से बचें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने का सोच रहे है, वो पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। लवमेट एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल कर सकते है, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

राशिफल 13 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 जून 2021

मिथुन राशि
किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं का दिन घरेलू काम काज में बीतेगा। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि
दिन का सामान्य रहने वाला है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग पर्यट्न के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। करोबार में बरकत होगी। 

राशिफल 13 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 जून 2021

सिंह राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। 

कन्या राशि
दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा। परिवार से कलेश दूर होगा। 

राशिफल 13 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 जून 2021

तुला राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों के साथ साझा करें। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में ना आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। 

वृश्चिक राशि
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें काफी धनलाभ होगा। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। बाहरी चीजों के सेवन से बचें। धन में वृद्धि होगी।  

राशिफल 13 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 जून 2021

धनु राशि
दिन शानदार रहने वाला है। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े लोगों कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। लवमेट अपने साथी को उनका मन पसंद कोई गिफ्ट दे सकते है। 
 

मकर राशि
दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिये सम्मानित किया जायेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

राशिफल 13 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 जून 2021

कुंभ राशि
दिन नई सौगात लेकर आया है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे।   जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। अगर आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं।

मीन राशि
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इस बात का जरुर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों ध्यान पढाई से भटक सकता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल