1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 06:32 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 06:33 am IST

आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि, सोमवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। साथ ही आपको ध्यान दिला दूं कि आज सुबह 09 बजकर 04 मिनट से खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो कि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। बाकी इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको कल ही दे चुके हैं।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

मिथुन राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । आप थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है । आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जायेंगे । बड़े पदों पर बैठे लोगों से आपका कॉन्टैक्ट हो सकता है । आप अपने कामकाजी जीवन में अपने सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं । शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, परिवार में खुशियां आएंगी । 

कर्क राशि - आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, ये आपके लिए फायदेमंद हो सकती है । किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे ।
दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का आगमन हो सकता है । आप अपनी खुशियों को धूमधाम से मनाने का प्लान भी बना सकते हैं । किसी काम के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है । कोई पुरानी बात परेशानी पैदा कर सकती है । आपकी किसी बात को लेकर सहयोगी आपसे नाराज हो सकता है । गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल