1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 06:32 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 06:33 am IST

आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि, सोमवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। साथ ही आपको ध्यान दिला दूं कि आज सुबह 09 बजकर 04 मिनट से खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो कि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। बाकी इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको कल ही दे चुके हैं।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

धनु राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे । संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की अनुभूति होगी । किसी जरूरी काम के बेहतर परिणाम मिलेंगे,  आपको काफी खुशी होगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा । भविष्य में उनसे काफी लाभ भी होगा । जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा  । आप दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा । माता- पिता का आशीर्वाद लें, करियर में सफलता मिलेगी ।

मकर राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको सम्मान मिल सकता है । आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी हो सकती है । पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है । इससे आपके रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा । नए लोगों से मुलाकात हो सकती है । ये मुलाकात आपके जीवन में एक नया मोड़ ला सकती है । जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है । दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब ठीक होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल