1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 06:32 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 06:33 am IST

आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि, सोमवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। साथ ही आपको ध्यान दिला दूं कि आज सुबह 09 बजकर 04 मिनट से खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो कि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। बाकी इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको कल ही दे चुके हैं।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

कुंभ राशि - आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव ला सकता है । ये बदलाव उन्हें सफलता की ओर ले
जायेगा । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । साथ ही आप किसी नये वर्कआउट को नियमित एक्सरसाइज में शामिल कर सकते हैं । आप जो काम करने की सोचेंगे, वो पूरा हो जायेगा ।आपके रिश्तों में मिठास आएगी । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

मीन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस संबंधी मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है । किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । उसमें आप सेलेक्ट भी हो सकते हैं । आपके रूके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं ।  आपका कुछ समय आज मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है । अपने इष्टदेव का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल