1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

राशिफल 21 जनवरी 2019: आज लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा यह असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 06:32 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 06:33 am IST

आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि, सोमवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। साथ ही आपको ध्यान दिला दूं कि आज सुबह 09 बजकर 04 मिनट से खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो कि दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। बाकी इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको कल ही दे चुके हैं।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आप किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं । आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे।आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है ।  लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं । कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न हो सकता है, लेकिन आपको घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। आपको पैसों के लेन-देन से दूर रहना चाहिए । आज सोच-समझकर और योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा । कोई व्यक्ति आपके लिए उलझन बन सकता है । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन खास रहेगा ।  सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है । आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है । आज लोग आपकी बातों से सहमत
रहेंगे। आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है । परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है । आपकी सोच में नयापन आ सकता है । आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर रह सकता है । आज आप बहुत से नये काम को करने के मूड में रह सकते हैं । चिड़ियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, आपकी सफलता बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल