1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जुलाई 2021: बुधवार को 2 राशियों को होगा धन लाभ, वहीं ये अजनबी से ना करें बहस

राशिफल 21 जुलाई 2021: बुधवार को 2 राशियों को होगा धन लाभ, वहीं ये अजनबी से ना करें बहस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2021 06:24 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 06:24 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन बुधवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।

राशिफल 21 जुलाई 2021- India TV Hindi
राशिफल 21 जुलाई 2021 Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन बुधवार है। द्वादशी तिथि दोपहर 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। प्रदोष व्रत किया जायेगा। शाम 4 बजकर 12 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 30 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।

मेष राशि

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी  मेहनत के कारण धन लाभ होगा। दुश्मन आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। आपको पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात शेयर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने में पिता का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों से फोन पर बात होगी। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

वृष राशि
आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। नौकरी पाने के प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलाने के योग है। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। लवमेट एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशीश करेंगे, इससे रिश्तो में मजबूती आयेगी। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके व्यापार की गति बढ़ेगी।

राशिफल 21 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 जुलाई 2021

मिथुन राशि
आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो राहुकाल देखकर ही शुरूआत करें। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ धार्मिक कार्यें में मन लगायेंगे। इस राशि के लोगों के जीवन में आ रही विवाह संबंधी समस्याएं खत्म हो जायेगी। आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कर्क राशि
आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने में लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है, जिससे आप दोनों के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी।

राशिफल 21 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 जुलाई 2021

सिंह राशि
आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। वरना लम्बा चौड़ा फाइन भरना पड़ सकता है। दुश्मन भी आपके मित्र बन जाएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बित सकता है। महिलाएं अपने घर के कामों से जल्द ही फ्रि हो जायेगी, उनके लिए दिन राहतपूर्ण है।

कन्या राशि
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। अपने कार्यो में कामयाबी का परचम लहरयेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई को लेकर आपके टीचर्स आपको क्लास में सम्मानित कर सकते है। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप समाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे है तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। माता-पिता का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा।

राशिफल 21 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 जुलाई 2021

तुला राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामलों में दूसरों की राय लेनें से बचें। आपकी मेहनत आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। बिजनेस को बढ़ाने के नये तरीके आप सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदरूस्त रहेंगें। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। 

वृश्चिक राशि
किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। आपके रुके हुये कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ लंच करने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं। व्यापार में बदलाव करने की भी सोच सकते हैं, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।

राशिफल 21 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 जुलाई 2021

धनु राशि
आपको धन लाभ होगा। किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समक्ज कर ही निर्णय लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढोतरी होगी। आपकी सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि
मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रियेटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेंट लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपकी और भाई के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी नोंक झोक हो सकती है। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए दिन शुभ हैं। अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

राशिफल 21 जुलाई 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 जुलाई 2021

कुम्भ राशि
आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। किसी नए रचना की योजना बना सकते है। अपने जीवनसाथी को गुलाब देकर खुश कर सकते हैं। साथ ही किसी को अपने दिल की बात बताने के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो का समाज में नाम रोशन होगा। छात्रों को ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। घर के बुजर्गों का खास ख्याल रखें। 

मीन राशि
आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान टल सकता है। आप घर में ज्यादा समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए दिन शुभ रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलाने के योग बन रहें है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

 

 

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल