1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 07:31 pm IST

माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और दिन शुक्रवार है। अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क- India TV Hindi
राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क Image Source : INDIA TV

माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और दिन शुक्रवार है। अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा शाम 7 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 28 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ-साथ मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग की सूर्योदय से सुबह 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग शाम 6 बजकर 28 मिनट से शनिवार सूर्योदय तक रहेगा।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका राशिफल।

मेष राशि 

आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा होगा| किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आज जीवनसाथी के साथ मंदिर जाये। कारोबार में आपको फायदा हो होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए।परिवारिक रिश्तें अच्छे होंगे।

वृष राशि 

आज ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेगा। काम-काजी महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूण रहनें वाला है|  आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आयेगा| वहां आप काफी इंज्वाय करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,सभी संकट चलेगें। 

Monthly Horoscope February 2021: फरवरी माह में मिथुन सहित इन 5 राशियों की अचानक बदल सकती है किस्मत

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

मिथुन राशि 

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। जिससे घर में खुशियों का माहौल बन रहेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। साथ ही अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि 
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको किसी बड़ी कंपनी से डील करने का मौका मिलेगा| इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर भी मिलेगा| घर पर अचानक कोई मेहमान आयेगा| आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे| अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है , आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा| 

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

सिंह राशि 
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आपका कोई खास काम पूरा होगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।  आपके काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा।समाज में मान सम्मान बढेगा। 

कन्या राशि 
आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जायेंगे| आपके सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा । परिवार के साथ मिलकरपरिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

फरवरी व्रत-त्योहार कैलेंडर 2021: इस माह पड़ रहे हैं बसंत पंचमी, मौनी अमावस्या समेत ये पर्व

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

तुला राशि 
आज आपके रुके हे काम पूरें होंगे| बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोचेंगे, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा| आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि 
आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ बहार डिनर करने का मन बनायेंगे, इससे रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। किसी  रिश्तेदार के अचानक घर पर आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है आप किसी नई साइट पर काम करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है।  कर्ज से मुक्ती  मिलेगी।

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

धनु राशि 
आज पारिवारिक खुशियों के लिये आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आज आप  अपने करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे4| कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस कार्य में किसी का सहयोग प्राप्त होगा| किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान होंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आयेगा  जिससे मिलकर आपको खुशी होगी ,आप उनके साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी करेंगे। लम्बें समय से चल रही समस्याओं का हल निकलेगा।

मकर राशि 
आज पुराने लेन-देन को लेकर किसी से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होगा ,जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है।दिन अच्छा बितेगा|

राशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 फरवरी: तुला राशि को वापस मिलेगा रूका हुआ पैसा, वहीं ये लोग रहें सतर्क

कुंभ राशि
आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगें। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी| परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी समस्या का समाधान आपको मिलेगा| लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि 
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल