1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि के जातक कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें, जानें अन्य राशियों का हाल

2 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि के जातक कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2019 07:34 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 10:27 am IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजे तक रहेगी। वहीं सोमवार को सूर्योदय से लेकर दोपहर पहले 11 बजकर 43 मिनट तक कुमार योग रहेगा|

Horoscope 2 december 2019
Horoscope 2 december 2019

सिंह राशि 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन शिव को 11 बेल पत्र अर्पित करें। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।|

कन्या राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कम्पनी से जॉब अपॉचुनिटी भी मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें, जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल