1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों पर पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

22 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों पर पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 09:07 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 09 बजकर 02 तक ही रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जायेगी

Horoscope 22 November 2019
Horoscope 22 November 2019

मिथुन राशि 
आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज  नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक अधिक लाभ की प्राप्ति नहीं हो पायेगी। मंदिर में घी का दिया जलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी। 

कर्क राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्चों से बचना चाहिए। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में फायदा हो सकता है। हनुमान जी को बेसन का लड्डू चढ़ाएं, व्यापार में लाभ होगा, साथ ही रूके हुए काम भी पूरे होंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल