1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों पर पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

22 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों पर पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 09:07 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 09 बजकर 02 तक ही रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जायेगी

Horoscope 22 November 2019
Horoscope 22 November 2019

धनु राशि 
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। बेहतर होगा इस राशि के लोग आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्र आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे। आज कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो पहले हनुमान जी के दर्शन जरूर कर लें, निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी।

मकर राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज आप अपने कामों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती हैं। साथ ही  धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित होगा। आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। आज आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल