1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों पर पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

22 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों पर पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 09:07 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 09 बजकर 02 तक ही रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जायेगी

Horoscope 22 November 2019
Horoscope 22 November 2019

तुला राशि
आज आपका मन शांत रहने वाला है। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है।  आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से भी लेंगे। आज मित्रों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों के लिए आज नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है। आज आपके जीवन में कई दिनों से चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली हैं। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज नये कपड़े खरीदने में आपका धन व्यय हो सकता है। आज आपका मन थोड़ा अशान्त भी रह सकता है, हालांकि धर्म के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ेगी। आज हो सके तो वक़्त और पैसों को मनोरंजन की चीज़ों पर ज्यादा खर्च न करें। आज आप मन को शांत रखें और विवादों को हल करने की कोशिश करें, तो अच्छा होगा। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आज दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। इस राशि के लवमेट आज अपने मन की बात अपने साथी से कह सकते हैं, प्यार में आपकी जीत हो सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, हर मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल