1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 अक्टूबर राशिफल: इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए शुभ होगा आज का दिन, करें गणेश जी का ध्यान, पूरे होंगे काम

5 अक्टूबर राशिफल: इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए शुभ होगा आज का दिन, करें गणेश जी का ध्यान, पूरे होंगे काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2018 06:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 06:15 pm IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज इन्दिरा एकादशी है। आज के दिन एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

नई दिल्ली: आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज इन्दिरा एकादशी है। आज के दिन एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। इस दिन श्राद्ध करना बहुत ही पुण्यदायक माना गया है। इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को वेदों के समान ज्ञान प्राप्त होता है और निरंतर ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही बता दूं कि कल के दिन दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 26 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन सुबह 08:46 तक, यानी लगभग 21 दिनों तक यहीं पर रहेंगे।

बुद्ध वाणी और बुद्धि के देवता हैं। इनका सीधा प्रभाव दिमागी रूप से मेहनत वाले कार्यों पर और शरीर में गले और कन्धों पर पड़ता है। तो फिलहाल बुध के इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या असर होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए, इस सबकी चर्चा हम करेंगे।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा, आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। गणेश जी का ध्यान करें, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे| 

वृष राशि - वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से निपट जाएगा। सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। अचानक धन लाभ होने वाला है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में किसी नये मेहमान के आने से घर में चारों तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ बिखरेगी।  सुबह के समय धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, पारिवारिक रिश्ते मधुर होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल