1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के रुके काम बनेंगे, जानिए बाकी राशियों का हाल

16 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के रुके काम बनेंगे, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 08:38 am IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि व सोमवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र है जो पूरा दिन पार करके आज देर रात 04 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु प्रकाश जी से सभी राशियों का हाल....

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि- आज आपके रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी | आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे | बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी | आपके आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे |ऑफिस का काम जल्दी पूरा होगा | समाज में आपका दायरा बढ़ेगा | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। 
मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे| 

कर्क राशि – आज आपके काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है | किसी खास काम में लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बनाकर रखें | पारिवारिक रिश्ता बेहद मजबूत होगा | आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है | बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए | खुद को फिट रखनेके लिए आप एक्सरसाइज़ करें | आपको फायदा होगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेंगी| 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल