1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के रुके काम बनेंगे, जानिए बाकी राशियों का हाल

16 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के रुके काम बनेंगे, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 08:38 am IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि व सोमवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र है जो पूरा दिन पार करके आज देर रात 04 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु प्रकाश जी से सभी राशियों का हाल....

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि- आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे | ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद होंगे | इस राशि के फैशन डिजाइनर्स काम के लिए विदेश जा सकते हैं | वहां जाकर नई चीज़ें सीखेंगे और काम में निखार आएगा | ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा | ऑफिस में काम समय पर पूरे होंगे | सेहत की दृष्टि से आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे | परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी | कोर्ट-कचहरी का मामला आज आपके पक्ष में रहेगा | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | अपने गुरु को प्रणाम करें, आर्थिक-स्थिति बेहतर बनी रहेगी | 

मकर राशि – आज दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है |आपको बहस करने से बचना चाहिए | आज तरक्की के कई अच्छे मौके आपके सामने आयेंगे, लेकिन आपको उन मौकों पर नजर बनाये रखने की जरूरत है | सही दिशा में की गई मेहनत से ही आपको सफलता मिलेगी | आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे | आज आपको अपनी सेहत का ध्यानरखना चाहिए | आज आपकी मुलाकात कॉलेज के किसी दोस्त से हो सकती है। छोटे बच्चे को कलर की डिब्बी गिफ्ट करें, मेहनत रंग लायेगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल