1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के रुके काम बनेंगे, जानिए बाकी राशियों का हाल

16 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के रुके काम बनेंगे, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 08:38 am IST

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि व सोमवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र है जो पूरा दिन पार करके आज देर रात 04 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। जानिए इंदु प्रकाश जी से सभी राशियों का हाल....

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि – आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं | जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | ऑफिस में आज स्थिति ठीक-ठाक रहेगी | आपका कॉन्फिडेंस लेवल साभी ठीक रहेगा| नौकरी के क्षेत्र में लाभ पाने के लिये आपको मेहनत करने की आवश्यकता है | परिवार में आज किसी से भी बात करते समय आपको अपनी भाषा पर संयम बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्डसे जुड़े हैं, आज उनका दिन मिला-जुला रहने वाला है | आपको बेहतर परिणाम पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी | ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे| 

वृश्चिक राशि – आज महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात की संभावना है | इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी |
आपको समस्याको सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा | आपको अपने सीनियर्सका सपोर्ट भी मिलेगा | कुल मिलाकर आज आप अपने सभीकामों मेंबहुत हदतक सफल रहेंगे | बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा |इस राशि के बच्चे पढ़ाई में रूचि लेंगे | आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | मंदिर में एक हल्दी का टुकड़ा दान करें, धन लाभ होगा | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल