1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को ऑफिस में मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

20 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को ऑफिस में मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Oct 20, 2019 01:25 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। बता दूं की आज यानि कि 20 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी। जानिए इंदु प्रकाश से राशियों का हाल।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे । इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है । प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है । आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा । आपके आसपास चहल-पहल रहेगी । आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं । परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है । काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है । जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी ।

कर्क राशि -  आज परिवार वालों की मदद आपको कुछ कम ही मिल पायेगी । ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं । किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा । आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए । इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । सूर्य देव पर जल आर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल