1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 नवंबर: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में होगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 7 नवंबर: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में होगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 09:58 am IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी| जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 7 November 2019
Horoscope 7 November 2019

कुंभ राशि 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल भी आपको अवश्य मिलेगा। कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनेंगे। 

मीन राशि  
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए। जरुरत मंद को भोजन करायें, घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल