1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 जुलाई: कर्क राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए कार्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

राशिफल 2 जुलाई: कर्क राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए कार्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 08:35 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इन्दु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

2 जुलाई राशिफल- India TV Hindi
2 जुलाई राशिफल Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और त्रयोदशी तिथि कल की दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। साथ ही सुबह 8 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इसके साथ ही देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को बुद्धिमता, विवेक, शक्ति और संरक्षण की क्षमता के साथ जोड़कर देखा जाता है। जानिए आचार्य इन्दु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

इस एक चीज में छिपा है मनुष्य की जीत का आधार, आचार्य चाणक्य की ये नीति है आनंदमय जीवन का मंत्र

मेष राशि

आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप खुशी के पल बितायेंगे। आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

वृष राशि
किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

2 जुलाई राशिफल
Image Source : INDIA TV2 जुलाई राशिफल

मिथुन राशि
आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा, परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

कर्क राशि
कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी।

2 जुलाई राशिफल
Image Source : INDIA TV2 जुलाई राशिफल

सिंह राशि
आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। इस राशि के कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

कन्या राशि
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आपकी भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। 

2 जुलाई राशिफल
Image Source : INDIA TV2 जुलाई राशिफल

तुला राशि
आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आप किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का इन्क्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

2 जुलाई राशिफल
Image Source : INDIA TV2 जुलाई राशिफल

धनु राशि 
आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा 

मकर राशि 
आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। 

2 जुलाई राशिफल
Image Source : INDIA TV2 जुलाई राशिफल

कुंभ राशि
आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे अवॉयड करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है। 

मीन राशि
आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल