1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मार्च को मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

22 मार्च को मंगल कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 07:02 pm IST

आज दोपहर 03 बजकर 05 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 7 मई को सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। मंगल के वृष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

Mars in Taurus- India TV Hindi
Mars in Taurus

धर्म डेस्क: आज दोपहर 03 बजकर 05 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 7 मई को सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। मंगल के वृष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

अतः मंगल के वृष राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, मंगल उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही मंगल की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने के संकेत हैं। साथ ही आपके पास अन्न की भी कभी कमी नहीं होगी। बड़े भाईयों से आपका प्रेम भाव बना रहेगा। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अतः 7 मई तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें। साथ ही भाईयों की हर संभव मदद करें। इससे आपकी आर्थिक उन्नति बनी रहेगी। (साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना)

वृष राशि
मंगल आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर होगा। मंगल के इस गोचर से आपको भरपूर यश-सम्मान मिलेगा। आपको धन लाभ भी होगा। साथ ही आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और आपकी संतान को न्यायालय संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा, लेकिन यहां आपको

एक बात जरूर बता दूं कि अगर किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर हो तो जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है। अतः वृष राशि वालों को मंगल का यह गोचर 7 मई, 2019 तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक दर्शायेगा और अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर भी खास ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। (मीन संक्रांति: 15 मार्च को सूर्य कर रहा है मीन राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव)

अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। अतः 7 मई तक मंगल के अस्थायी रूप से अशुभ फलों से बचने के लिये और लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए  मंदिर में मसूर की दाल से बनी कोई चीज़ दान करें या केवल मसूर की दाल दान करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल