1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 11:35 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:35 am IST

10 जून यानी कि आज सुबह 07:33 पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 25 जून को शाम 06:09 तक यहीं पर रहेंगे। बुध के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

Mercury transit Gemini on 10 june 2019
Image Source : PTIMercury transit Gemini on 10 june 2019

मिथुन राशि
बुध का यह गोचर आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। आपको हर तरह के भौतिक साधनों की प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी। 25 जून तक पैसों से संबंधित आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस राशि की महिलाओं की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपके करियर में भी लाभ की स्थिति बनेगी। हालांकि इस दौरान अपने कार्यों के लिये आप थोड़ा स्वार्थी प्रवृत्ति का रुख अपनायेंगे। अतः बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए हरे रंग की चीज़ें मन्दिर में दान करें।

कर्क राशि
बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध का यह गोचर आपको आलसी बनायेगा। अपना काम निकलवाने के लिये आप झूठ का सहारा भी ले सकते हैं। गलत कामों में दूसरों का साथ देने से आपकी रातों की नींद उड जायेगी। आपको 25 जून तक अपनी और अपने परिवारजनों की सेहत आदि का ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान आजीविका में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, संभलकर अपना काम करें और जरूरत की चीज़ों में ही अपना पैसा खर्च करें। 25 जून तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 25 जून तक पीले रंग का धागा अपने गले में पहनें और बाद में उसे साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके काम बनने लगेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल