1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज बुध ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 11:35 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:35 am IST

10 जून यानी कि आज सुबह 07:33 पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 25 जून को शाम 06:09 तक यहीं पर रहेंगे। बुध के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

Mercury transit Gemini on 10 june 2019
Image Source : PTIMercury transit Gemini on 10 june 2019

धनु राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से आपकी कलम आपकी ताकत बनेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा और आर्थिक रूप से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी और किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़ों में आपकी ही जीत सुनिश्चित होगी। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें 25 जून तक विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही समुद्री यात्राएं भी आपके लिये लाभदायक होंगी। अतः बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए पानी में भिगे हुए हरे मूंग का मन्दिर में दान करें।   

मकर राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर से आपको अपने मित्रों का सहयोग पाने के लिये कोशिशें करनी होगी। साथ ही 25 जून तक अपने शत्रुओं से आपको बचकर रहना चाहिए। हालांकि किसी चीज़ के प्रति लालच से आप खुद का नुकसान भी करवा सकते हैं। इसके अलावा 25 जून तक आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए दूध की बोतल घर से दूर कहीं विराने में दबा दें। इससे बुध के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल